मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ट्रफ एक्टिव होने से  जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश हुई

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ट्रफ एक्टिव होने से जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश हुई

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून ट्रफ एक्टिव होने से रविवार को जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 अगस्त तक बारिश की गतिविधियां मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं। यानी आने वाले दिनों में बारिश का असर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी बढ़ सकता है।

यूपी में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 92 गांवों में फसलें खराब हो गई हैं, जबकि 26 गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। इन गांवों को दूसरे इलाकों से जोड़ने वाली सड़कें भी डूब गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *