बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर गिरते-गिरते बचे हैं। अक्षय और सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ के प्रमोशन के लिए कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर एक साथ पहुंचे थे।
इसी दौरान पैपराजी को पोज देते वक्त अक्षय कुमार के पीछे मौजूद दरवाजा खुल गया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वे गिरते-गिरते बचे।
पास ही खड़े सैफ अली खान ने तुरंत उन्हें संभाल लिया। इसके बाद दोनों स्टार्स हंसते हुए नजर आए। दोनों कलाकार 18 साल के लंबे गैप के बाद एक बार फिर किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।