Google Analytics Meta Pixel
केंद्र सरकार ने  नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान किया

केंद्र सरकार ने नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान किया

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को नेशनल टीचर्स अवार्ड 2026 का ऐलान किया। देशभर से 48 शिक्षकों को चुना गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, आदर्श जनजातीय स्कूल और पीएम श्री स्कूलों समेत कई संस्थानों के शिक्षक चुने गए हैं।

48 स्कूली शिक्षकों में से 26 पुरुष और 22 महिला टीचर हैं। उत्तर प्रदेश से तीन, बिहार और एमपी से दो-दो टीचर्स चुने गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर को शिक्षकों को ये पुरस्कार देंगी। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *