Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को  रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार रात रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया।

इमरान के अस्पताल पहुंचते ही बिल्डिंग की सभी लाइट्स बंद कर दी गईं। हॉस्पिटल स्टॉफ के मोबाइल जमा करा लिए गए। गेट के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों को हटा दिया गया।

इमरान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि इमरान खान को दो दिन के अंदर अस्पताल ले जाया जाए। उन्हें 16 सितंबर तक वहीं रखने को कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *