गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है। बुधवार को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट में देखा गया।
दैनिक भास्कर से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने बताया कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की अर्जी वापस ले ली है। शशि के मुताबिक, अब सब ठीक है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने पिछले दो साल के घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह समय अच्छा नहीं रहा।