राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी का शासन आखिरी दौर में है और उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने ये बातें नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कहीं।
ANI के अनुसार, राहुल ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि मोदी सरकार बैकफुट पर है और विपक्ष को उसके खिलाफ ज्यादा आक्रामक रुख अपनाना चाहिए। बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 88 नेता शामिल हुए।