प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और तकनीकी प्रगति को गति देने के लिए लगभग 1 लाख 46 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संचालन के लिए 1,14,365 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 16,326.47 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन के लिए 2,137.65 करोड़ रूपये की स्वीकृति
स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 11 हजार 835.35 करोड़ रूपये की स्वीकृति
कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कृषि विस्तार गतिविधियों के लिए 870 करोड़ 16 लाख रूपये की स्वीकृति
वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 734 करोड़ रूपये की स्वीकृति
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के 35 नवीन पदों की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ.यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय