शाहरुख खान के मुंबई स्थित मशहूर बंगले मन्नत में  लॉन में दो सांप दिखे

शाहरुख खान के मुंबई स्थित मशहूर बंगले मन्नत में लॉन में दो सांप दिखे

शाहरुख खान के मुंबई स्थित मशहूर बंगले मन्नत में 17 अगस्त को लॉन में दो सांप दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने एक सांप पकड़ लिया है, हालांकि दूसरा सांप अब भी बंगले में ही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात करीब 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यूअर को मन्नत के अंदर दो सांप दिखने की जानकारी दी गई। इसके बाद बंगले में तलाशी शुरू की गई, जिसमें एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *