Google Analytics Meta Pixel
टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर

टीम इंडिया गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर है। 372 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम ने 84 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 288 रन और बनाने हैं।

मंगलवार को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 31 और सोनल दिनूषा 25 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। मानव सुथार ने 2, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।

भारत ने पहली पारी में 462 और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमटी थी, जिससे भारत को 178 रन की बढ़त मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *