मानसून के दोबारा एक्टिव हो गया है। उत्तर भारत से लेकर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों तक बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बुधवार के लिए रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का पानी घरों में घुसने लगा है। रामबाग रेलवे स्टेशन के 3 ट्रैक डूब गए। इसके चलते तीनों प्लेटफॉर्मों पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ीं।