भारत के युवा बैडमिंटन स्टार आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 चीन के शी यू ची को हरा दिया।
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सोमवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में दुनिया में 22वें नंबर के खिलाड़ी आयुष ने मेंस सिंगल्स का यह मुकाबला 21-14, 13-21, 21-19 से जीता।