सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 17 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,804 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
एक किलो चांदी की कीमत 1,800 रुपए बढ़कर 2.36 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 17 दिन में ही सोना 11 हजार और चांदी 18 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।
इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही