पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक होटल में आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत गई।
जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ पहुंचे थे। वे यहां की एक होटल में रुके हुए थे। सुबह जब वे सो रहे थे तभी करीब 4 बजे होटल में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और होटल में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला जा रहा है।