एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों का अब ड्रग टेस्ट होगा। दोनों एयरलाइंस ने पायलटों के साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट की प्रक्रिया आज से शुरू करने का फैसला किया है।
न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक, इस टेस्ट में यह भी जांच होगी कि किसी पायलट ने प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तो नहीं किया है। दोनों एयरलाइंस में 5 हजार से ज्यादा पायलट हैं।