भारतीय मूल के अनिल मेनन ने नासा एस्ट्रोनॉट जेसिका मीर के साथ 6.5 घंटे स्पेस वॉक की। इस दौरान दोनों वैज्ञानिकों ने नए सोलर पैनल को फिट करने के लिए 7वां सपोर्टिंग फ्रेम लगाया। स्पेस स्टेशन पर कुल 8 नए सोलर पैनल लगाए जाने हैं, जिनमें से 6 लग चुके हैं। बाकी 2 इस साल के अंत तक पहुंचेंगे। इससे स्पेस स्टेशन की बिजली सप्लाई में 30% तक बढ़ेगी।