कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि RSS का मुख्य मकसद भारत को हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व के रूप में आगे बढ़ाना है और यह मूल विचारधारा आज भी नहीं बदली है।
गुरुवार को IIMUN के मंच से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को थरूर ने अच्छा संकेत माना है। उनका कहना है कि मैं दस साल से संघ प्रमुख के बयानों और संदेशों को देख रहा हूं। अब उनमें बदलाव दिखता है।
उन्होंने ये बात मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN की 15वीं वर्षगांठ पर कही।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को मुंबई में Gen-Z और Gen-अल्फा से 1 घंटे तक बातचीत की थी। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा, पुरानी पीढ़ी से भी ज्यादा देशभक्त और ईमानदार है।