पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 12 रन से शतक चूक गए। वे मंगलवार को 88 रन पर रनआउट हो गए।
बाबर के पास 4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पिछला शतक लगाया था। तब बाबर ने 161 रन की पारी खेली थी। बाबर उस मैच में भी कप्तानी कर रहे थे।