खेल के मैदान पर पसीना बहाने वाले एथलीट्स अगर किचन में भी अपना कमाल दिखाएं, तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर अर्लिंग हालेंड के वायरल ‘टोमाहॉक स्टेक’ कुकिंग वीडियो के बाद, अब इंग्लैंड की स्टार वेटलिफ्टर एमिली कैंपबेल ने इस धारणा को और मजबूत किया है। 32 वर्षीय एमिली ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता है।