ऑस्ट्रेलिया की निकोला ओलिस्लेगर्स अगर वर्ल्ड-क्लास हाई जंपर नहीं होतीं, तो शायद एक बेहतरीन वक्ता या विश्लेषक होतीं। किसी भी प्रतियोगिता के बाद जब वह मीडिया से बात करती हैं, तो अपनी परफॉर्मेंस का बेहद बारीकी से विश्लेषण करती हैं। उनका मानना है कि दबाव यह उजागर कर देता है कि आपके भीतर असल में क्या चल रहा है। तीन बार की वर्ल्ड चैम्पियन और दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट निकोला की सफलता का सबसे बड़ा राज एक छोटी-सी नोटबुक है।