अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। सितंबर 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद यह कपल अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में है। इसी बीच रणवीर सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो अप्रैल 2026 में हुए एक ब्रांड शूट के दौरान का है।
सेट पर एक एक्ट्रेस के फ्लर्ट करने पर रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। रणवीर ने हंसते हुए कहा कि कितना फ्लर्ट कर रही हो, मैं दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं।