Google Analytics Meta Pixel
ईरान जंग में अब सऊदी अरब की भी एंट्री हो गई

ईरान जंग में अब सऊदी अरब की भी एंट्री हो गई

ईरान जंग में अब सऊदी अरब की भी एंट्री हो गई है। सऊदी ने अमेरिका के साथ मिलकर मंगलवार रात इराक में ईरान समर्थक पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) के लड़ाकों के ठिकानों पर हमले किए। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक इसमें 20 लड़ाकों की मौत हो गई है जबकि 32 घायल हुए हैं।

अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की तैयारी की जा रही थी। हमलों के कुछ घंटे बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ये मिसाइलें जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर दागी गई थीं, लेकिन सभी को रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *