अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार कोई रास्ता निकल आएगा। लेकिन अगर बातचीत बेनतीजा रही तो अमेरिका फिर से ईरान पर हवाई हमले शुरू करेगा।
एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा, “अभी बातचीत चल रही है। मुझे लगता है कि अच्छे नतीजे की संभावना है।” उन्होंने यह भी कहा कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो अमेरिका “फिर वही करेगा, जो पहले कर रहा था।”