जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हरि गनीवन के पास अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस सड़क से फिसल गई। हादसे के बाद सीआरपीएफ, आईटीबीपी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाया।
सभी घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए कंगन अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।