जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टी20 टीम के सम्मान में जिम्बाब्वे में भारत के राजदूत ब्रह्मा कुमार ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में स्वागत समारोह आयोजित किया। दूसरे टी-20 से एक दिन पहले हुए इस कार्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर, अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण, खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हुए।
राजदूत ब्रह्मा कुमार ने श्रेयस अय्यर और वीवीएस लक्ष्मण को पारंपरिक शॉल पहनाकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने राजदूत के परिवार और भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात की। बीसीसीआई ने कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे हरारे की यादगार शाम बताया।