ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत के लिए अच्छी शुरुआत रही। स्विमर श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं पैरा स्विमिंग के पुरुष 100 मीटर फ्रीस्टाइल S13 वर्ग में कार्तिक (आरवीवीबीके) बुडिगिना और अली इमाम ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
दिनभर में 14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे, जबकि भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग, लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे।