Google Analytics Meta Pixel
सऊदी अरब के 29 साल के राजकुमार अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की लंदन के एक लग्जरी होटल में पिछले साल मौत

सऊदी अरब के 29 साल के राजकुमार अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की लंदन के एक लग्जरी होटल में पिछले साल मौत

सऊदी अरब के 29 साल के राजकुमार अब्दुल्ला बिन फहद बिन अब्दुल्ला बिन अब्दुलअजीज बिन जलावी अल सऊद की लंदन के एक लग्जरी होटल में पिछले साल मौत हो गई थी। अब जांच में सामने आया कि उनकी मौत शराब, पार्टी ड्रग और डॉक्टर की पर्ची पर मिलने वाली दवाओं के घातक मिश्रण के कारण हुए कार्डियक अरेस्ट से हुई।

राजकुमार 19 नवंबर को लंदन के मैरियट होटल, केंसिंग्टन में ठहरे थे। 25 नवंबर को होटल की पांचवीं मंजिल पर स्थित उनके कमरे के बाथरूम में उनका शव मिला। मौत से एक शाम पहले उन्हें होटल के सीसीटीवी में आखिरी बार जिंदा देखा गया था।

इनर वेस्ट लंदन कोरोनर कोर्ट में हुई सुनवाई में असिस्टेंट कोरोनर जीन हार्किन ने इस मौत को ‘मिसएडवेंचर’ यानी अनजाने में हुई घातक घटना बताया। कोर्ट को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि राजकुमार ने आत्महत्या की योजना बनाई थी।

टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार के खून में अल्कोहल का स्तर 222 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर था, जो इंग्लैंड में ड्रिंक एंड ड्राइव की कानूनी सीमा से करीब तीन गुना अधिक है। विशेषज्ञों ने कोर्ट को बताया कि सिर्फ इतनी मात्रा में शराब भी किसी व्यक्ति को कोमा में पहुंचाने के लिए पर्याप्त हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *