कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से ठीक पहले भारतीय जूडोका अरुण कुमार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। वे 73 किलोग्राम वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल के दावेदार थे। उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अरुण से पदक की उम्मीद थी, लेकिन इतने कम समय में उनका विकल्प नहीं चुना जा सकता।