अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल आज 4% बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो पिछले 6 हफ्तों का उच्चतम स्तर है। वहीं अमेरिकी क्रूड भी $89.50 प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।