सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान CJP को जेपी नड्डा के आवास या ऑफिस पर बातचीत के लिए चार बार ऑफर भेजा गया है।
हालांकि CJP ने ऑफर ठुकरा दिया। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा- सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। इस बीच नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट आज शाम 6:30 बजे तक बंद करने की अपील की है।