भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव पहली बार काउंटी क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। 31 साल के कुलदीप ने यॉर्कशर के साथ करार किया है। वे 5 वनडे कप मैच और सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के 3 मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्हें शुक्रवार को ग्लैमर्गन के खिलाफ होने वाले 50-ओवर के मैच के लिए यॉर्कशर की टीम में शामिल किया गया। कुलदीप ने इस पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंग्लैंड में खेलने को रोमांचक बताया।