कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे।
अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी यहां मौजूद हैं। इस बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है।