अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दर्जनों देशों पर नए टैरिफ लगाने की तैयारी में हैं। फाइनेंशियल टाइम्स (FT) ने मंगलवार को रिपोर्ट दी कि नए टैरिफ इसी हफ्ते लागू किए जा सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका का अस्थायी 10% ग्लोबल टैरिफ शुक्रवार को खत्म होने वाला है। इसके बाद दर्जनों देशों पर नए शुल्क लगाए जाने की संभावना है।