फ्रांस पाकिस्तान के कराची में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास (कॉन्सुलेट) हमेशा के लिए बंद करेगा। यह फैसला बजट कटौती और दुनिया भर में अपने राजनयिक नेटवर्क को छोटा करने की नीति के तहत लिया गया है।
कराची में फ्रांस के महावाणिज्यदूत एलेक्सिस शहताहतिंस्की ने कहा कि दूतावास बंद होने के बाद भी इस्लामाबाद स्थित फ्रांसीसी दूतावास के जरिए पाकिस्तान के साथ संबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।