बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। वहीं, जरीन का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर एजाज खान भी पैपराजी पर जमकर भड़क गए।

मीडिया से बातचीत में जरीन ने कहा, ‘मेरे साथ भी बुलिंग हुई है, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मुझे पहले बुली कर सके या अब कर सके। पता नहीं कैसे, लेकिन मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास रहा है। मेरे शरीर का आकार, मेरा वजन या मेरी बॉडी कभी मेरी पहचान पर हावी नहीं हुआ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *