Google Analytics Meta Pixel
सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को हाथ नीचे करने को कहा

सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को हाथ नीचे करने को कहा

सीनियर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक फैन को हाथ नीचे करने को कहा। इसके बाद फैन एक्टर के पास से चला गया।

दरअसल, यह वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है।

इवेंट से बाहर निकलते समय शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक फैन फोटो खिंचवाने पहुंचा। तस्वीर लेते वक्त फैन ने कैमरे की ओर विक्ट्री (V) साइन बनाया। यह देखकर शत्रुघ्न सिन्हा ने तुरंत उसका हाथ नीचे करते हुए कहा, ‘हाथ नीचे।’ इसके बाद हंसते हुए बोले, ‘मेरे सामने पोज मार रहा है।’ एक्टर की इस रिएक्शन से फैन कुछ पल के लिए असहज हो गया और तुरंत पीछे हट गया। इसके बाद भी पैपराजी तस्वीरें लेते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *