लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट में भारत की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई। पहले दिन ओपनर स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड के लिए स्पिनर सोफी एक्लेस्टन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
जवाब में इंग्लैंड ने दिन की समाप्ति पर 1 विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रही टैमी ब्यूमोंट सिर्फ 2 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर LBW आउट हुईं। माया बाउशियर 17 रन और हीदर नाइट 1 रन बनाकर खेल रही हैं।