सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,976 रुपए गिरकर 1.43 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 4 जुलाई को 1.46 लाख रुपए पर था। वहीं, चांदी 2.34 लाख रुपए किलो से गिरकर 2.20 लाख रुपए पर आ गई है, इसकी कीमत 13,468 रुपए कम हुई।
इससे पहले बीते महीने यानी जून में सोना-चांदी में गिरावट रही थी। बीते महीने सोना 15 हजार और चांदी 38 हजार रुपए सस्ती हुई थी।