मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित देश के 10 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के पश्चिमी हिस्से से बादल गायब हो गए हैं।

नई सैटेलाइट तस्वीरों में बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। यही वजह है कि इन राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। थार कार डूब गई। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। कई छोटे पुल डूब गए हैं, प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *