आईटी सर्विसेज कंपनी TCS ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जून को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या पिछले क्वार्टर के मुकाबले 9,200 से ज्यादा बढ़कर 5,93,798 पहुंच गई है। इसके साथ ही सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर 13,349 करोड़ रुपए रहा है।