पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले ही लंदन पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दो स्थानीय क्लबों में अभ्यास कर इंग्लैंड की पिचों और मौसम के हिसाब से खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है।