देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। महाराष्ट्र के नासिक, मुंबई और पुणे में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। नासिक में त्र्यंबकेश्वर के दो गांवों को जोड़ने वाला पुल और सड़कें बह गईं।
यह मंदिर का परिक्रमा मार्ग भी था। श्रद्धालुओं की एंट्री दो दिन के लिए रोक दी गई है। नासिक में गोदावरी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
वहीं गुजरात के सूरत और नवसारी में बाढ़ के हालात बन गए हैं। राजस्थान के जोधपुर समेत कई शहरों में सड़कों पर नदियों की तरह पा