Google Analytics Meta Pixel
सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाके हुए

सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाके हुए

सीरिया की राजधानी दमिश्क में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के बीच मंगलवार को धमाके हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रों जिस फोर सीजंस होटल में रुके थे, उससे 125 मीटर दूर दो ब्लास्ट हुए हैं। मैक्रों सोमवार को दमिश्क पहुंचे थे।

सीरियाई मीडिया के मुताबिक, धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घटनास्थल से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दीं। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सड़कों को बंद कर दिया।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय एलिसी पैलेस ने बताया कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं। धमाके से पहले मैक्रों सीरियाई राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए रवाना हो चुके थे। उनके काफिले तक धमाकों की आवाज भी नहीं पहुंची। इसके बाद भी उन्होंने अपना तय कार्यक्रम जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *