बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस की इनसाइड तस्वीरें भाई अर्जुन कपूर ने शेयर की हैं। चूड़ा और कलीरा सेरेमनी के दौरान अंशुला अपने भाई अर्जुन कपूर को गले लगाकर भावुक हो गईं और रो पड़ीं।
वहीं, एक अन्य पारंपरिक रस्म के दौरान जब अंशुला ने कलीरा पीछे की तरफ फेंका, तो वह सीधे अर्जुन कपूर के सिर पर जा गिरा। कलीरा गिरते ही अर्जुन कपूर मुस्कुराने लगे, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोगों ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस शादी समारोह में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ है।