भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने अहमदाबाद में लाल एसजी बॉल से गेंदबाजी करते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
बुमराह IPL से ब्रेक के बाद गुजरात डोमेस्टिक टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर रहे हैं।