Google Analytics Meta Pixel
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंच गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंच गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंच गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका यह तीसरा इंडोनेशिया दौरा है। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय बैठक में करीब ₹2,500 करोड़ की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल डील पर मुहर लगने की संभावना है।

दौरे के दौरान पीएम मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू-बौद्ध सभ्यता की गहरी छाप आज भी दिखाई देती है। यहां रामलीला का मंचन होता है और देश की मुद्रा पर भगवान गणेश की तस्वीर भी छप चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *