मानसून देश के लगभग सभी राज्यों में पहुंच चुका है। गुजरात-महाराष्ट्र के कुछ हिस्से बाकी हैं, हालांकि उससे पहले इन दोनों राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
गुजरात के मेंडरडा इलाके में समधियाला गांव के पास बाढ़ के पानी में चार गाड़ियां फंस गईं। जिसमें से 19 लोगों का रेस्क्यू किया गया।