पूर्वजों द्वारा निर्मित जल संरचनाओं को सहेजना हमारा दायित्व
अलनीनो के प्रभाव के दृष्टिगत जल स्त्रोतों के संरक्षण का कार्य निरंतर रहेगा जारी
तीसरे चरण में प्रदेश में जल संवर्धन के 10 हज़ार 514 करोड़ के 3 लाख 62 हज़ार कार्य पूर्ण
252 करोड़ 65 लाख रुपए के 31 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण
भैंसवा माता क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड रुपए की घोषणा की
जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को 21 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि के हितलाभ वितरित
प्रसिद्ध भैंसावा माता मंदिर में पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
पर्यावरण-संरक्षण और जीव-दया के संकल्प के साथ किया गौ-पूजन
पर्यावरण-संरक्षण का संदेश देते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत बेलपत्र का पौधा रोपा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैंसवा माता, राजगढ़ में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल