एक्टर प्रदीप काबरा हाल ही में श्रीलंका यात्रा पर गए, जहां उन्होंने ‘रामायण’ से जुड़े बताए जाने वाले स्थलों की झलकियां शेयर कीं। उन्होंने रावण की लंका, अशोक वाटिका, रावण की गुफा, सिंहासन और उन स्थानों को दिखाया, जिन्हें स्थानीय परंपराओं और संग्रहालय में मौजूद जानकारी के आधार पर रामायण से जोड़ा जाता है।
प्रदीप ने बताया कि श्रीलंका में कई स्थानों के नाम रावण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ‘रावण फॉल’ भी दिखाया और वहां नहाते हुए नजर आए।