अगले महीने यानी जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।
किस-किस शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?
- 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
- 25 जुलाई को महीने का चौथा शनिवार है, इस दिन भी देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।