सिंगर अल्का याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। समारोह से सिंगर की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए। एक वीडियो में सिंगर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आईं, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। हेल्थ बिगड़ने के कयास लगाए जाने के बीच अब सिंगर ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी चल रही है।